National

Budget Session : आज से संसद में बजट सत्र, कल पेश होगा अंतरिम बजट

Share

Budget Session : संसद का आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से सत्र की शुरुआत होगी। यह सत्र दो लिहाजों से खास है- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। वहीं, यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नौ फरवरी तक चलने वाला सत्र हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर सकती है।

संसद में बजट सत्र से पहले सभी पार्टियों के नेताओं के साथ मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के लिए केंद्र की तरफ से सभी पार्टियों को आमंत्रित किया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक संसद के पुस्तकालय में आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और सुखेंदु शेखर रे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से मिले। उनके अलावा एमडीएमके सांसद वाइको इस बैठक में शामिल हुए। बता दें कि बजट सत्र एक फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगा और इस सत्र का समापन नौ फरवरी को होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button