ChhattisgarhPolitics

बजट क्रियान्वयन से देश विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा-डॉ. माहला

Share


दल्लीराजहरा – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को चरितार्थ करता यह बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः समर्पित है। यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने वाला है।महामंत्री प्रदेश भाजपा अनु. जन. जाति मोर्चा डां. देवेंद्र माहला ने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, किसान हित, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनजातीय कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और प्रदेश व देश के समावेशी विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी सोच और दूरदर्शी नीति को दर्शाता है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। महामंत्री प्रदेश भाजपा अनु. जन. जाति मोर्चा डां. देवेंद्र माहला
ने निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कहा कि बजट के क्रिन्यानवन से आर्थिक रूप से भारत अग्रणी देशों की श्रेणी में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि बजटको सर्वव्यापी सर्वजन के हितों को ध्यान में रखकर दूरगामी सोच के साथ बनाया गया है, उन्होंने बजट की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सर्वव्यापी एवं सर्वजन हितों को ध्यान में रखकर बने बजट मेंसभी वर्गों एवं सभी क्षेत्रों कासमान रूप से ध्यान रखा गया है । उन्होंने कहा कि मोदी जी के विकसित भारत 2047 तक भारत को विश्व का सिरमौर बनाने की दिशा मे बजट मील का पत्थर साबित होगा ।
आर्थिक रूप से भारत को सक्षम बनाने के लिए प्रत्येक सेक्टर में विशेष रूप से ध्यान रखा गया है उन्होंने कहा किमेडिकल सेंटर के क्षेत्र में बायो फॉर्म के लिए 10000 करोड़ का बजट दिया गया है जिससे ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से मेडिकल क्षेत्र में अनेकोंनेक प्रयास किए जाएंगे।
देश में 7 हाई स्पीड ट्रेन की स्वकृति से यात्री सेवा के साथ साथ परिवहन के साधन भी सुगम होगें।मेगा टेक्सटाइल्स पार्क बनाए जाएंगे। गलोबल बायो प्रोडक्ट पर तेजी सेकार्य किया जा रहा है ।पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्र का पुनरुद्धार किया जाएगा ।बंद पड़े उद्योगों को फिर से खोलने की तैयारी की जाएगी ।सर्विस सेक्टर में भी निवेश के हेतु पैनल का गठन किया गया है ।पी आर ओ एस में निवेश की सीमा 5% से 10% की गई है ।छोटे शहर में तीर्थ स्थल का निर्माण किया जाएगा ।
श्री माहला ने कहा की पांच रीजनल मेडिकल हब बनाने का प्रस्ताव रखा गया है ।सरकार ने बजट में शिक्षा रोजगार पर फोकस किया है । महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल का प्रावधान किया गया है । लखपति दीदी मॉडल के तहत महिला स्वच्छता समूह की उद्यमी महिलाओं के लिए शी मार्ट बनाए जाएंगे ।जिसमे महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प कपड़े और स्थानीय उत्पादन सीधे बेचे जाएंगे ।
डॉ. माहला ने कहा कि निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में देश की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर समावेशी बजट बनाया गया है ।इनकम टैक्स के स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई है परंतु रिटर्न फाइलिंग करने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय दिया गया है जिसके कारण व्यापारियों को रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने में आसानी होगी । उन्होंने कहा कि बजट में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.5% से नीचे आया है जिसके कारण 2026 – 27 में घाटे में हल्की कमी आएगी । जिसके दूरगामी परिणाम देश को अग्रणी बनाने की ओर मार्ग प्रशस्त करेंगे।
डॉ माहला ने कहा कि देश के रक्षा बजट में भी .15.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है जिसके कारण हथियार खरीदी और सेना के आधुनिकरण पर पिछले साल के मुकाबले अधिक खर्च किए जाएंगे ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button