बीएसएनएल के SIM की सुविधा अब डाकघरों में भी

रायपुर। इंडियन पोस्ट के अंतर्गत रायपुर के मुख्य डाकघर रायपुर में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवाओं उदघाटन किया गया।अब रायपुर जीपीओ में डाक सेवाओं के साथ-साथ बीएसएनएल के सिम कार्ड भी उपलब्ध रहेंगे।इस सेवा के माध्यम से नागरिकों को बीएसएनएल के नए प्रीपेड सिम कार्ड, एवं बीएसएनएल मोबाइल सिम रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें डाक विभाग एवं बीएसएनएल मिलकर देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे।रायपुर जीपीओ में बीएसएनएल सिम से संबंधित सुविधाएं मिलने से नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं एकीकृत सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे जनसुविधा एवं डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
इस सुविधा का शुभारंभ माननीय निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल श्री दिनेश कुमार मिस्त्री के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बी एस एन एल रायपुर के डीजीएम श्री वाई पी सिंह, एवं एजीएम श्री मिलिंद उपासनी एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री एच.के.महावर तथा डाक विभाग व बीएसएनएल के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।







