Politics

बृजमोहन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Share

रायपुर : हमारी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी ताकत है युवा मोर्चा। प्रत्येक चुनाव में मोर्चा अहम भूमिका निभाता रहा है। इस बार भी भाजपा के युवा तुर्क अपना पराक्रम दिखाएंगे और नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए रायपुर लोकसभा से भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे। यह बात वरिष्ठ मंत्री और रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को भाजयुमो रायपुर शहर जिला की बैठक के दौरान कही।

बैठक का आयोजन भाजपा लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय में किया गया था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि, पहले के चुनाव बिजली, पानी, सड़क पर केंद्रित होते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। अब विकसित भारत बनाने को लेकर चुनाव हो रहा है। भारत को विश्व गुरु और अखंड भारत बनाने के लिए चुनाव हो रहा है। मोदी जी ने आम आदमी के जीवन को बदलने वाली अनेक योजनाएं चलाईं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है बस जनता को जागरूक करने की जरूरत है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button