नेशनल हाईवे 45 पर ब्रिज हादसा गुणवत्ता पर उठे सवाल, कार्रवाई शुरू

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेशनल हाईवे 45 पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे हाईवे का आवागमन प्रभावित हुआ। घटना के बाद PWD मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि ब्रिज बनाने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और इस मामले में ठेकेदार पर FIR दर्ज की जाएगी। साथ ही ब्रिज बनाने वाले इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी जांच के बाद कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि प्रथम दृष्टि में साफ लापरवाही बरती गई है और ऐसे मामले नहीं होने चाहिए। ब्रिज का यह हिस्सा पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त था और पहले से ही एक हिस्से से ही आवागमन चल रहा था। हादसे के बाद यातायात को शहपुरा शहर के अंदर से डाइवर्ट कर दिया गया। करीब 4 साल पहले बना यह ब्रिज इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के किसानों के आंदोलन की कोई आवश्यकता नहीं है और मध्यप्रदेश लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त करता रहा है।







