Madhya Pradesh

ब्राह्मण समाज ने ‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज का विरोध किया

Share

भोपाल में ब्राह्मण समाज ने वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी में किए गए इस प्रदर्शन में छोटे-बड़े सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। समाज ने वेब सीरीज को लेकर अपनी नाराजगी जताई है और निर्माता नीरज पांडेय, मनोज बाजपेई और नेटफ्लिक्स इंडिया डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। वेब सीरीज 12 फरवरी को OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि अगर इसे रिलीज किया गया तो पूरे देश में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button