
मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसे आइसोलेशन में ले जाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। प्लेन में बम होने की धमकी सुबह 7.30 बजे दी गई थी। इसके छह मिनट बाद पूरे एयरपोर्ट में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया। प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया और आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और प्लेन की जांच की गई, जिसमें कुछ नहीं मिला। इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई या किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चल रही हैं।
