ChhattisgarhCrimeRegion

नकुलनार साप्ताहिक बाजार के पास एक अज्ञात युवक का मिला शव 

Share

दंतेवाड़ा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नकुलनार साप्ताहिक बाजार स्थल के पास एक युवक सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि युवक करीब दो घंटे तक खुले में सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था या फिर चक्कर खाकर सड़क किनारे गिर गया था, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर कुआकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस युवक की पहचान कर रही है। जिले में पिछले चार दिनों से तापमान लगातार 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू की वजह से भी युवक की मौत हो सकती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button