Madhya Pradesh
खरगोन में खेत के कुएं से मिले तीन बच्चों के शव, पुलिस जांच में जुटी

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जब मलगांव और भोमवाड़ा के बीच एक खेत के कुएं से तीन बच्चों के शव मिले। घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। सूचना मिलने पर बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत और सनावद टीआई धर्मेंद्र यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सनावद अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पुलिस सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।







