ChhattisgarhCrime

लापता दोनों बच्चों के शव तालाब में मिले

Share

जशपुर। बीते दिन से लापता दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में मिली है। इस घटना से इलाके में सनसनी है। यह मामला बगीचा थाने के बिसबहरी गांव की है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो 7 और अनीस टोप्पो 8 के रूप में हुई है। दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई, नहीं मिलने पर बगीचा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी। रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button