Chhattisgarh

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक छात्रों, अभिभावकों और समाज से एसएसपी की अपील

Share

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज से अपील की कि परीक्षा के समय बच्चों को डराने के बजाय समझ के साथ पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि रटने से अधिक जरूरी विषय को समझना, नियमित अभ्यास करना और मन को शांत रखना है। विद्यार्थियों को परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, रील्स और अनावश्यक ऑनलाइन गतिविधियों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। अभिभावकों से उन्होंने कहा कि हर बच्चे की क्षमता अलग होती है, इसलिए तुलना या अतिरिक्त दबाव डालने से बचें और बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए सहयोगात्मक वातावरण दें। साथ ही समाज और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से परीक्षा के दौरान शोरगुल न करने, लाउडस्पीकर या डीजे न बजाने की अपील की ताकि विद्यार्थियों की एकाग्रता बनी रहे। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं और मेहनत, आत्मविश्वास व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने वाला छात्र ही जीवन में सफल होता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button