Madhya Pradesh

पं. दीनदयाल पुण्यतिथि से शुरू हुआ भाजपा का समर्पण निधि अभियान

Share

मध्यप्रदेश भाजपा अब नकद चंदा बंद कर रही है और सहयोग निधि केवल ऑनलाइन या चेक के माध्यम से ही जमा होगी। इसके लिए पार्टी आज बड़ी बैठक कर रही है, जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारियों की भागीदारी है। नया अभियान कल से शुरू होगा और 15 मार्च तक चलेगा। अब पार्टी के खाते में केवल चेक, RTGS और NEFT के जरिए राशि जमा होगी। जिला स्तर पर पैसा सीधे जमा नहीं होगा; प्रदेश स्तर के खाते में राशि आने के बाद इसे जिलों को भेजा जाएगा। बीस हजार रुपये या उससे अधिक की राशि बिना पैन नंबर के स्वीकार नहीं की जाएगी। चेक से चंदा देने वालों की सूची बनाई जाएगी, जिसमें नाम, पता, बैंक का नाम और चेक-बुक नंबर दर्ज होंगे। यह सहयोग निधि अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से शुरू होगा। पिछले साल स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के शताब्दी वर्ष पर समर्पण निधि के तहत लगभग 100 से अधिक सहयोग निधि जुटाई गई थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button