रायपुर में भाजपा का ‘सहयोग केंद्र’ फिर शुरू, मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं
रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में लगभग एक साल बाद कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए ‘सहयोग केंद्र’ फिर से संचालित किया जा रहा है। पहले चरण के बाद इस सप्ताह दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्रियों की ड्यूटी लगेगी। आज मंत्री ओपी चौधरी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इस सप्ताह उपमुख्यमंत्री अरूण साव 14 अक्टूबर, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल 15 अक्टूबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 16 अक्टूबर और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 17 अक्टूबर को सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे।
इससे पहले सहयोग केंद्र के पहले दिन मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी थीं। वर्ष 2023 में भाजपा की चौथी बार सत्ता में वापसी के बाद शुरू हुए इस सहयोग केंद्र को लोकसभा और नगरीय चुनाव की आचार संहिता के कारण अक्टूबर 2024 में बंद किया गया था। अब फिर से इसे पुनः शुरू किया गया है।
