Uncategorized
भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की सहमति और अनुमति से प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें आठ लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है।

