Chhattisgarh
BJP के संस्थापक सदस्य बिसे यादव का निधन

दुर्ग। जिले दुर्ग के BJP के संस्थापक सदस्य बिसे यादव का बीती रात निधन हो गया। बिसे यादव उम्र 85 वर्ष थी। बुधवार अर्थात आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनसंघ के दौर में दुर्ग में BJP को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। बिसे यादव का पूर्व मंत्री दिवंगत हेमचन्द यादव के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राजनीति में आगे लाने में भी अहम भूमिका रही है। उनके निधन की वजह से दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के मंत्री बनने पर दुर्ग भाजपा कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
