National

BJP को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

Share

आज चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आ जाएंगे। इन सब के बीच भाजपा में भी संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का चुनाव कराने जा रही है। इसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही पूरा हो गया है। वह मोदी सरकार में मंत्री भी है। भाजपा हमेशा एक व्यक्ति एक पद पर फोकस करती है। ऐसे में संगठन का चुनाव करना उसके लिए जरूरी हो गया है।

यही कारण है कि भाजपा ने संगठन के चुनाव कराने के लिए अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसके लिए बकायदा भाजपा की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉक्टर के लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी की नियुक्त किया है। उनके साथ नरेश बंसल, रेखा वर्मा और संबित पात्रा राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी होंगे। इसे तत्काल लागू कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा को बहुत जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। नए अध्यक्ष को लेकर कई नाम चर्चाओं में है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button