Chhattisgarh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख और जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया हैं। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। साय ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button