ChhattisgarhPoliticsRegion
आरंग में निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा के अध्यक्ष – उपाध्यक्ष

रायपुर। आरंग में संपन्न जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में प्रभारी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला की महती भूमिका रही। उन्होने सभी सदस्यों के बीच सहमति बनाते हुए निर्विरोध निर्वाचन करवाया। भाजपा के टिकेश्वरी साहू अध्यक्ष व रिंकु चंद्राकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। श्री शुक्ला ने बताया कि आरंग विधायक श्री खुशवंत गुरु,जिलाध्यक्ष श्याम नारंग व नपा अध्यक्ष संदीप जैन का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन मिला।
