Madhya Pradesh
मऊगंज से बीजेपी विधायक गायब, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मध्यप्रदेश के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल पिछले एक माह से गायब हैं, जिसके पीछे एक गैंग का डर बताया जा रहा है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इसे प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का उदाहरण बताया और कहा कि अब जनता के साथ-साथ विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने इसे नया माफिया बताते हुए सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।







