Chhattisgarh

Lok Sabha Chunav 2024 Results : बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए देश में अपनी सरकार बनाएगी

Share

Lok Sabha Chunav 2024 Results : बीजेपी नेता रमन सिंह Raman Singh ने कहा,’ 6-7 राउंड की रूझान के बाद एनडीए को करीब 290 सीटें मिलने जा रही हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए NDA देश में अपनी सरकार बनाएगी।

बता दें कि महासमुंद लोकसभा में बारहवें राउंड के बाद राजिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 11588 मतों के बढ़त साथ आगे चल रही हैं। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में काउंटिंग के दौरान यहां भाजपा प्रत्याशी 2782 वोट से आगे हैं। कांकेर लोकसभा के बालोद में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 14825 मतों से आगे चल रहे हैं।

सिंहदेव बोले- BJP 10 सीटों पर आगे
लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में BJP 10 सीटों पर आगे है। कोरबा में भी परिणाम आते ही हम जीतेंगे। हमने जैसे सोचा वैसे ही परिणाम आये हैं। कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की है और अन्य राज्यों में BJP का अच्छा परफॉर्मेंस है। केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button