भाजपा नेता गोली मारकार हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के बोधापुर गांव निवासी भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है।
जानकारी के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) को भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) को तीन गोलियां मारी और घटना स्थल से कुछ दूर पर बाइक छोड़ फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
बता दे भाजपा 2012 के विधानसभा चुनाव में धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह खिलाफ प्रमोद यादव को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं।
