ChhattisgarhRegion

भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है, जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है – कांग्रेस

Share

रायपुर। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जेम पोर्टल कमीशनखोरी का गेम पोर्टल बन गया है, भाजपा के छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता, मंत्री और जिम्मेदार अधिकारियो पर बड़े-बड़े आरोप लगे लेकिन न जांच की गयी, न कार्यवाही की गयी। 6.30 मीटर की साड़ी की जगह 4.5 मीटर साड़ी खरीदने का नया कारनामा सरकार ने किया है। 1 लाख की टीवी 10 लाख में, 50 हजार की रोटी बनाने की मशीन को 7 लाख 95 हजार में खरीदा है, 200 के जग को 32000 हजार में खरीदा गया था, 1539 का ट्रेक सूट 2499 में खरीदा गया। 10 करोड़ का जंबूरी घोटाला, तेरहवीं घोटाला, फर्नीचर खरीदी घोटाला, कुकर खरीदी घोटाला, साड़ी खरीदी घोटाला, बारदाना, तिरपाल, धान खरीदी में भ्रष्टाचार सर्वविदित है। भाजपा की सरकार बनने के बाद जेम पोर्टल से शासकीय खरीदी फिर से शुरू किया गया उसका दुष्परिणाम सामने है।
वंदना ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ियों से रोजगार छीनने के लिये जेम पोर्टल से खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया था। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के छोटे उद्योगों व्यापारियों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सीएसआईडीसी के माध्यम से रेट कॉन्ट्रैक्ट निर्धारित कर सरकारी खरीदी करने का निर्णय लिया था इससे राज्य के स्थानीय व्यवसायियों, युवाओं को रोजगार मिलता था और पारदर्शिता से खरीदी होती थी।
राजपूत ने कहा कि सरकार ने जेम पोर्टल लागू करते समय झूठा दावा किया था, सीएसआईडीसी के रेट कांट्रैक्ट के माध्यम से सप्लाई में भ्रष्टाचार होता था जबकि यह पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था थी तथा इसमें राज्य के व्यवसायियों को संरक्षण मिलता था। स्थानीय बेरोजगारों का रोजगार छीनने के लिये तथा मोटा कमीशन वसूल करने के लिये सरकार ने जेम पोर्टल व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया था जो अब साबित हो रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button