सरकार ने लोगों का विश्वास खोया, खड़गे 7 को किसान जवान संविधान जनसभा में होंगे शामिल

रायपुर।कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सचिन पायलट ने प्रेस वार्ता ली। उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को राज्य के दौरे में आएंगे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा में शामिल होंगे। इसमें 50 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज़ुन खड़गे के दौरे के मद्देनजर रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के दौरे के बाद भी राज्य बदहाल है।. यहां की डबल इंजन सरकार फेल है।
.
सचिन पायलट ने कहा भाजपा सरकार डेढ़ साल पहले जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी। भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। यह सरकार बाहर के कामयाब नेताओं को लाकर अपनी पीठ थपथपवाती है।
किसानों को आज DAP नहीं मिल रहा है। इससे प्रदेश के किसान परेशान हैं। NPK सरकार दे रही है, वो भी पर्याप्त नहीं है। किसानों से सरकार मुँह फेर रही है। हर जिले में लूट, बलात्कार और गोलियाँ चल रही है। कांग्रेस सरकार की 17 योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया। राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से 37 हज़ार करोड़ का लोन सरकार ले चुकी है। शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। कांग्रेस मज़बूती से लड़ाई लड़ेगी। सरकार पुलिस का उपयोग कर कांग्रेस को प्रताड़ित कर रही है। पार्टी कार्यालय सील किया गया। भाजपा सरकार और सत्ता प्राप्ति करने कुछ भी कर सकती है।
सचिन पायलट ने प्रदेश के संसाधन को चंद लोगों के हाथों में सौंपने की तैयारी में है। पार्टी उद्योग, इन्वेस्टमेंट के पक्ष में है, लेकिन गरीब आदिवासियों का घर उजाड़ने के ख़िलाफ़ है। कांग्रेस एकजुटता से लड़ती आई है, और आगे भी लड़ेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक बेहतर विकल्प है, यह जनता जानती है.
