NationalPolitics

भाजपा चुनाव जीतती नहीं है, चोरी करती है- अरविंद केजरीवाल

Share

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को लेकर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने न्यायालय का आभार जताया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव नहीं जीतती बल्कि वोट चोरी करती है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए कुल 36 वोट थे। 35 काउंसलर और एक सांसद। इस काउंटिंग में 25 फीसदी वोट चोरी कर लिए। आठ वोट चुरा लिए। इसके बाद यह चुनाव जीत गए।

ऐसे ही यह पूरे देश में कर रहे हैं। कुछ दिन बाद देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। 90 करोड़ वोट डाले जाएंगे। ऐसे में अगर 25 फीसदी वोट चोरी होगा तो देश का लोकतंत्र का क्या होगा। यह बात सोचनी चाहिए। भाजपा वाले जनता का मत लिए बिना 370 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। इसके पीछे यही खेल है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव ने यह भी बता दिया है कि भाजपा ने जिस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए काउंसलर को जिस तरीके से तोड़ा। इसी तरह से यह पूरे देश में करते हैं। विधायक पक्ष में न आए, सांसद पक्ष में न आए तो फिर ईडी पीछे छोड़ देते हैं। इनकी तोड़फोड़ की राजनीति भी अब जनता के सामने आ गई है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ये केवल भारतीय जनतंत्र और माननीय सुप्रीम कोर्ट की वजह से संभव हुआ। हमें किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है। उन्होंने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत आख़िरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई। माननीय उच्चतम न्यायालय का बहुत-बहुत शुक्रिया।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एकता से हराया जा सकता है। हम संगठित हो जाएं। हम एक साथ आ जाएं। हम सभी मेहनत करें। तो स्ट्रेटिज तरीके से काम करके भाजपा को हराया जा सकता है। हम एक साथ आ जाएं तो भाजपा हार जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button