भाजपा ने घोषित किया आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आईटी सेल छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को की गई। जिसमें 6 सह संयोजक, 5 संभाग प्रभारी, 15 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए है। इसके साथ ही एक कार्यालय प्रभारी और सह कार्यालय प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।
जारी कार्यकारिणी में संदीप उपारकर, अरुण साहू, संजय सोनी, प्रमोद सिंह, सौरम कौतू तथा विक्की रवानी सह संयोजक बनाए गए है। लोकेश पवार कार्यालय प्रभारी व शैलेश दीक्षित सह कार्यालय प्रभारी होंगे। पंकज आचार्य, भरत भंबवानी, पंकज श्रीवास्तव, सागर मयानी, तथा आशीष पटेल संभाग प्रभारी बनाए गए है। राहुल डूकरे, उरदों ठाकुर, श्रीमती मिनी पाण्डेय, अमित डोए, भरत ठक्कर, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, एजाज अहमद, सौरभ मिश्रा, श्रीमती वर्षा दवानी, सुश्री हेमा दीवान, करण कश्यप, मनीष सिंह, गौरव सिन्हा, रोशन साहू तथा सूर्यप्रताप सिंह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य होंगे। उक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे ने दी।







