
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए आज का दिन निर्णायक है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। यहां पर मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच में है। महाराष्ट्र की जनता ने किस पार्टी के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है, ये बात आज साफ हो जाएगी। पूरे देश की नजरें इस चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
