ChhattisgarhMiscellaneous

भाजपा पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा, अभद्र भाषा का आरोप

Share

बलरामपुर। बलरामपुर नगरपालिका के पार्षद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवण राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीएमओ पर अभद्र भाषा का आरोप लगाया है। एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल कर दिया । जिसमे अभद्र भाषा में धमकी दे रहे हैं ।
बलरामपुर नगरपालिका के एक भाजपा पार्षद ने सीएमओ प्रणव राय पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में धमकी और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल सुनाई दे रहा है। वार्ड 14 पार्षद गौतम सिंह ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। वे पहले भी कई बार सीएमओ के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पार्षदों ने कहा कि अपनी ही सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं ।
सीएमओ राय ने आरोपों से इंकार कर दिया है। उन्होंने वायरल रिकॉर्डिंग को एआई के जरिए बनाई गई बताया। उन्होंने कहा कि वे केवल नियमों के तहत काम करते हैं। सीएमओ ने कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से काम करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और भाजपा पार्षद कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button