ChhattisgarhPoliticsRegion
भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के महेश जैन को कांकेर जिलाध्यक्ष किया नियुक्त

कांकेर। भाजपा ने कांकेर जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में पिछड़ा वर्ग के महेश जैन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महेश जैन इससे पहले भाजपा के प्रदेश मंत्री सहित संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महेश जैन को संगठनात्मक अनुभव और उनकी नेतृत्व क्षमता के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।
