भाजपा ने पांच मोर्चा के जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की अनुमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा से भाजपा के पांच मोर्चा के जिला अध्यक्षों ने कार्यकारिणी घोषित की है।
भाजपा जिला किसान मोर्चा
भाजपा जिला किसान मोर्चा में जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सेठिया, विष्णु प्रताप कश्यप, सतीश सेठिया व संगीता बघेल, जिला महामंत्री मुरलीधर सेठिया व रामकेसरी गोयल बनायें गये है। जिला मंत्री फकीर कश्यप,महारू राम कश्यप, सत्यप्रकाश गुप्ता व गणेश सेठिया, कोषाध्यक्ष कौशल्या साहू व सह कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल, मीडिया प्रभारी बंशीलाल मौर्य व सह मीडिया प्रभारी पीलूराम बघेल,सोशल मीडिया प्रभारी गुरूनारायण पाणिग्रही,कार्यलय प्रभारी सतीश बाजपेयी व सह कार्यालय प्रभारी बैदूराम कश्यप नियुक्त किये गये हैं।
भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा
भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पीताम्बर सेठिया, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, मनोहर सेठिया, राजेश ओकले व राधेश्याम पटेल, जिला महामंत्री संतोष ठाकुर व मनोज ठाकुर नियुक्त किये गये हैं। वहीं कोषाध्यक्ष विनायक बेहरा व सह कोषाध्यक्ष पीलाराम सोनी, जिला मंत्री द्रोपती देवांगन, अनिता धागे,मानिकराम पंत व सुगंधा सोनी, कार्यालय प्रभारी जेपी यादव, मीडिया प्रभारी संजय चंदा और सोशल मीडिया प्रभारी राकेश ठाकुर को बनाया गया है।
भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला उपाध्यक्ष गागरा राम नाग,बामनराम वट्टी, कुलेश्वर कश्यप व ममता पोटाई, जिला महामंत्री धरमूराम मण्डावी व राधेश्याम पेन्द्रे बनायें गये है। जिला मंत्री महादेव नाग,परदेशी बघेल,कमलू करटाम व चमेली जिराम, कोषाध्यक्ष संतोष गौर, कार्यालय मंत्री प्रेम सिंह बघेल, मीडिया प्रभारी भरत कश्यप व सोशल मीडिया प्रभारी भागरथी मौर्य नियुक्त हुए हैं।
भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सोना, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार बघेल,अमलू नाग,चेरगाराम बघेल व अमल बैस, जिला महामंत्री हेमन्त ओगर व अमित मेहरा, कोषाध्यक्ष वीरनारायण दुधी व सह कोषाध्यक्ष सुरेश कश्यप बनायें गये है। जिला मंत्री विवेक रंगारी, बलराम बेसरा, कमलेश बघेल,अरूण बघेल, मीडिया प्रभारी बालेश्वर नाग व सह मीडिया प्रभारी रतुराम बघेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी तुषार देड़ी बने हैं।
भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा
भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अजीज खान, उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह जस्वाल, विवेक पारेख, नवीन बोथरा व हिना खातून, जिला महामंत्री मोहम्मद मनसूर रिज़वी व वसीम खान जेकी बनायें गये हैं। जिला मंत्री सैयद ररूकी हुसैन, अब्बास रज़ा, नरेंद्र सिंह खालसा व अरशद अंसारी, कोषाध्यक्ष हामिद हुसैन, कार्यालय मंत्री मोहम्मद सोहेल व सोशल मीडिया प्रभारी शेख सम्दानी नियुक्त किये गये हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त भाजपा जिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों से संगठन की रीति नीति पर कार्य करने व संगठन को सशक्त बनाने की अपेक्षा की है।







