
BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु पांच नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
इन उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर
पार्टी ने इस बार डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है।

अश्विणी वैष्णव को ओडिशा से बनाया गया उम्मीदवार
वहीं, ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्य सभा भेजने की तैयारी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि एमपी में कांग्रेस एक सीट पर अपना सदस्य उच्च सदन में भेजने की स्थिति में है। अगर अवश्यकता हुई तो 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा और पांच बजे से मतगणना की जाएगी।
