Chhattisgarh
भाजपा का आरोप: बिहार चुनाव में कांग्रेस ने टिकट बेचे, बघेल के करीबी पर निशाना

रायपुर। बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी नेताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबी माने जाने वाले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र यादव बिहार चुनाव में “छत्तीसगढ़ फार्मूले” के तहत टिकट बेचने का काम कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस में टिकट पैसे लेकर बांटे जा रहे हैं। भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता का उदाहरण बताया है।
