Madhya Pradesh
SR निधि से बिरला नगर अस्पताल को स्वास्थ्य सामग्री, नगर निगम को ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में CSR फंड के माध्यम से स्वास्थ्य और स्वच्छता को मजबूती दी गई है। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर की मौजूदगी में मध्यप्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 63 लाख रुपये की CSR निधि दी गई, जिसके जरिए बिरला नगर सिविल अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से NTPC की CSR निधि से 50 लाख रुपये की लागत से 5 नवीन ट्रैक्टर-ट्रॉली नगर निगम को सौंपे गए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि राष्ट्रहित में मर्यादाओं का सम्मान करना आवश्यक है और विपक्ष द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हम जो संदेश देंगे, उसके परिणाम उन्हें खुद भुगतने होंगे।







