Chhattisgarh
बड़ी खबर : जैन मुनि विद्या सागर जी म.सा. का रात्रि 2.30 बजे देवलोक गमन हो गया है
![](/wp-content/uploads/2024/02/munni.jpg)
राजनांदगांव। जैन मुनि विद्या सागर जी म.सा. का रात्रि 2.30 बजे देवलोक गमन हो गया है। बताया गया कि वे लगभग 6 माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रुके हुए थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे जिसके बाद बीते रात 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। वहीं आज उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन मुनि विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे।
![GLIBS WhatsApp Group](/wp-content/uploads/2024/02/joinwa-150x66.jpg)