ChhattisgarhMiscellaneous

धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही,तौलाई नहीं करने से कई कुंटल धान बर्बाद

Share

कवर्धा।इन दिनों प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी जोरो पर है। लेकिन किसानों के मेहनत के धान को खरीदी केंद्र प्रभारी सम्भालकर नही रख पा रहे है। इसके कारण कई कुंटल धान बर्बाद होता दिखाई दे रहा है। साथ ही जिले में एक ऐसा धान खरीदी केंद्र है जहां का प्रभारी किसानों के धान की ही तौलाई नहीं कर रहा है। जी हां लोहारा विकासखंड के ग्राम रणजीतपुर के धान खरीदी केंद्र प्रभारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। केंद्र में धान बेचने आये किसानों के धान की तौलाई तक नही की जा रही है। किसान अपने घर या खेत से जो धान बरदान में भरकर ला रहे है वही धान के लाइन से रखवाकर एक या दो बोरी के धान की तौलाई कर रहे है। जबकि सभी बोरी के धान की तौलाई किया जाना है। यहां तक कि किसान किस प्रकार का धान ला रहे है उसकी क्वालिटी भी नही देख रहे है। इस प्रकार धान खरीदी प्रभारी बड़ी लापरवाही बरत रहे है।

रखरखाव का ध्यान नही सैकड़ो कुंटल धान बर्बाद

रणजीतपुर के धान खरीदी प्रभारी की यहाँ बडी लापरवाही दिखाई दे रही है। यहां किसानों के धान को बिना तौलाई के रख रहे है तो रखरखाओ में भी भारी लापरवाही बरत रहे है। इसके कारण सैकड़ो कुंटल धान बर्बाद हो रहा है। धान अंकुरित होने लगे है तो कई बोरी फट चुके है। खराब व सड़े बारदाने में ही धान को रखा जा रहा है। जिसके कारण सैकड़ो कुंटल धान जमीन पर बगरा फैला है। वही प्रभारी की मनमानी के कारण शासन को अधिक नुकसान हो रहा है। इस विषय की सूचना देना खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर को फोन लगाया गया था पर वे कुछ देर में फोन करने की बात कहकर फोन रख दिया गया। इससे लग रहा है अधिकारी धान खरीदी को लेकर अधिक गम्भीर नही है। इसके कारण प्रभारियों की मनमानी चल रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button