ChhattisgarhCrimeRegion
बड़ा नक्सली हमला..7 जवानों के शहीद होने की खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाया है। खबर आ रही है कि नक्सलियों ने कुटरू मार्ग में जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 7 जवान शहीद हो गए हैं। फिलहाल खबर की अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कुटरू-बेदरे मार्ग की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है। इस घटना में 7 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल रही है। जबकि 5 से ज्यादा जवानों के घायल होने की सूचना है। बताया गया कि डीआरजी जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी और करीब दो दिन के ऑपरेशन के बाद जवानों की टीम कैंप वापस लौट रही थी। इसी दौरान नक्सलियों जवानों की टीम को उड़ा दिया है।
