ChhattisgarhPoliticsRegion

भूपेश को जरुर जाना चाहिए असम क्योंकि भूपेश यानी कांग्रेस के सफाए की गारंटी – चौधरी

Share

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा को बंपर जीत हासिल होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर तंज कसते हुए चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल को प्रचार में जरूर जाना चाहिए क्योंकि भूपेश यानी कांग्रेस के सफाए की गारंटी है।
चौधरी आज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए असम में चुनाव प्रचार जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी ने डिप्टी सीएम अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। वो कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। पार्टी को निश्चित रूप से असम, बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बंपर जीत हासिल होगी।
पूर्व मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल के भी असम चुनाव प्रचार के लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां भी भूपेश बघेल के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हुआ है। भूपेश पहले उत्तर प्रदेश, असम और बिहार प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस का सफाया हो गया। उन्हें वहां प्रचार के जरूर जाना चाहिए, भूपेश बघेल कांग्रेस के सफाए की गारंटी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button