Chhattisgarh

अफीम की खेती को लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा किसान मोर्चा पर साधा निशाना

Share

दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े विनायक ताम्रकार की खेत में अफीम की अवैध खेती को लेकर प्रदेश में हलचल मची हुई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद समोदा पहुंचे और खेती का मुआयना किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो ट्वीट करके भाजपा पर सवाल उठाए और पूछा कि यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का। भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में कहा कि दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में 10 एकड़ खेत में अफीम की खेती की जा रही है और विनायक ताम्रकार बड़े रसूख़दार व्यक्ति बताए जा रहे हैं, जिनका उठना-बैठना बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के साथ होता है। उन्होंने कहा कि कल रात सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में मामले की जांच की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button