भोपाल स्लॉटर हाउस में गौमांस घोटाला: 8 कर्मचारी सस्पेंड, जांच जारी

भोपाल से बड़ी खबर है, जहां नगर निगम के संचालित आधुनिक स्लॉटर हाउस में गौमांस मिलने की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्लॉटर हाउस में तैनात आठ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में वसीम खान, सलीम खान, राजा खान, शेख यूसुफ, वहीद खान, मोहम्मद फैयाज खान, ईसा मोहम्मद और अब्दुल रहमान शामिल हैं। इसके अलावा, यूसुफ खान, अब्दुल हकीम और मोहम्मद रफीक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने स्लॉटर हाउस से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के सभी टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ जारी है, और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि इतने लंबे समय तक यह अवैध गतिविधि कैसे चल रही थी।







