Madhya Pradesh
भोपाल RTO केस: शौरभ शर्मा के सोना और नकद मामले में नया खुलासा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित RTO मामले के पूर्व आरक्षक शौरभ शर्मा के सोना और नकद विवाद का मामला फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर इस घोटाले को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने ट्वीट में बताया कि शौरभ शर्मा के यहां से करोड़ों की नकदी और भारी मात्रा में सोना-चांदी पकड़ा गया। इस प्रकरण में कई नाम उछले, जिनमें वीरेश तुमराम का भी नाम सामने आया। कटारे ने सवाल उठाया कि घटना के बाद वीरेश तुमराम लगभग 6 माह तक बिना विभाग को सूचित किए बाहर रहे, जबकि तत्कालीन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने उनकी छुट्टियां स्वीकृत नहीं की थीं। नए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आते ही विभाग में “कमाई के नए स्रोत” खुलने की चर्चाएं शुरू हुईं और लंबित छुट्टियां भी स्वीकृत कर दी गईं।







