Madhya Pradesh
देशभर में सक्रिय ईरानी गैंग्स की कुंडली तैयार, भोपाल पुलिस ने इंटेलिजेंस को भेजी रिपोर्ट

मध्यप्रदेश पुलिस ने देशभर में अपराध करने वाले ईरानी डेरे के अपराधियों की कुंडली तैयार की है और इसी कड़ी में राजधानी भोपाल पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर इंटेलिजेंस एजेंसियों को भेजी है। रिपोर्ट में गैंग के अपराध के तरीके, नेटवर्क और आपसी संपर्कों का विवरण शामिल है। 71 ईरानियों की गिरफ्तारी के बाद प्रोफाइल तैयार की गई है, जिसमें पता चला कि ईरानी डेरे की तीन गैंग देशभर में सक्रिय हैं। जांच में यह भी सामने आया कि ये तीनों गैंग अलग-अलग तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं। अपराधिक रिकॉर्ड होने के बावजूद कर्नाटक के गुलबर्ग से राजू ईरानी का पासपोर्ट बना है, जिसके जरिए उन्होंने परिवार के साथ खाड़ी के विभिन्न देशों की यात्रा की। इस रिपोर्ट और गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और देशभर में इन गैंग्स पर निगरानी तेज कर दी गई है।







