Madhya Pradesh
भोपाल नगर निगम ने टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम प्रशासन टैक्स वसूली के मामले में सख्त रवैया अपना रहा है। प्रॉपर्टी और जल कर बकायेदारों के खिलाफ तालाबंदी जैसी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। टैक्स नहीं जमा करने वाले मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के आधार पर भी सख्ती की जाएगी और लंबित मामलों में अधिकारियों के वेतन में कटौती की व्यवस्था होगी। निगम आयुक्त ने इस सिलसिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली, जिसमें शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पेंडिंग काम तत्काल पूरे करने के निर्देश दिए गए। 50 से अधिक लोगों के आयोजन स्थलों के लिए लाइसेंस अनिवार्य किए जाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई किए जाने की भी जानकारी दी गई।







