Chhattisgarh

भिलाई : सनकी पति ने पत्नी को चलती कार से घसीटा, थाने में शिकायत दर्ज

Share

रायपुर : प्रदेश के में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीट कर उसे कुचलने की कोशिश की इस दौरान पत्नी प्रियंका सिंह का पैर कार से कुचल गया। इस पूरी घटना के वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि 24 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी।

लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका था। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने ससुराल में रह रही थी। प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान सनकी युवक रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था।

उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन सनकी रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका को चलती कार से घसीट दिया। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। आरोपी युवक ने 72 वर्षीय उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता कें परिजनो ने आरोपी पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button