ChhattisgarhRegion

नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गये भरमार राईफल व विस्फोटक बरामद

Share

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा, विकास व शांति के लिए चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 38वीं वाहिनी आईटीबीपी ने अग्रिम सीओबी. आदेर से संचालित ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को कोण्डाकोटी के जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गये भरमार राईफल एवं विस्फोटक 2.250 किग्रा. कॉरडाईट पाउडर व अन्य नक्सल डम्प बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सली डम्प की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये रोशन सिंह असवाल, कमांडेण्ट, 38वी वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में अबूझमाड़ के सीओबी. आदेर से 3 किमी. दक्षिण में जंगल के ईलाके में 38वीं वाहिनी आटीबीपी के द्वारा आपरेशन संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान कोण्डाकोटी के जंगल के ईलाके में नक्सल डम्प मिलने पर ऑपरेशन कमाण्डर उदित नारायण, सहायक सेनानी/जीडी. द्वारा सीओबी. कुडमेल में स्थित 38वी वाहिनी बम निरोधक टीम को तुरंत मौके पर पहुॅचने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि नक्सल डम्प से जवानों को सुरक्षा प्रदान किया जा सकें। बम निरोधक टीम द्वारा प्राप्त नक्सल डम्प को सुरक्षा के लिहाज से जांच-पड़ताल के उपरांत सभी नक्सल डम्प को सुरक्षित बरामद किया गया। तलाशी के दौरान बरामद नक्सल डम्प से भरमार राईफल व 2.250 किग्रा. कॉरडाईट पाउडर बरामद हुई है। 38वी वाहिनी आईटीबीपी द्वारा भविष्य में भी अबूझमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा, विकास व शांति हेतु इसी प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन चलाये जाने की योजना है। यह अभियान न केवल नक्सलियों के लिए भारी आघात है, बल्कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button