ChhattisgarhRegion

लिंगो पेन कर्रसाड़ में भानुप्रतापपुर विधायक व कांकेर सांसद हुए शामिल

Share

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंर्तगत सेमरगांव में आयोजित पारंपरिक लिंगो पेन कर्रसाड़ कार्यक्रम में शनिवार को भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने लिंगो पेन कर्रसाड़ कार्यक्रम में शामिल देवी-देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यह आयोजन आदिवासी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रहती है। इस दौरान नरेन्द्र यादव, गणेश सोनी, सुनाराम तेता, निर्मला कावड़े, सरोज मरकाम, बृजलाल मंडावी एवं सुन्हेर गजेन्द्र सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button