ChhattisgarhCrime

तीजा के पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या

Share

दुर्ग। भिलाई में तीजा से पहले महिला और उसके पति के बीच बीती रात विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी का गला दबाकर मार डाला । इस के बाद आरोपी पति थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। यह घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। राजनांदगांव की खपरी निवासी मृतका दीक्षा दुबे 20 साल की थी। उसका भाई आईटीबीपी में जवान है। दीक्षा की शादी मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी के साथ 1 साल पहले हुई थी। आरोपी आटा चक्की और पूजा-पाठ करता है।
आरोपी पति एकल दुबे ने घटना के बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति एकल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां और बड़े पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। .

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button