Chhattisgarh

बस्तर पंडुम को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रपति और गृहमंत्री होंगे शामिल

Share

बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय आयोजन में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। 7 फरवरी को बस्तर पंडुम के शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी, जबकि 8 फरवरी को होने वाले समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे और 8 फरवरी को रायपुर में नक्सलवाद को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल रहेंगे। बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होकर बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button