बस्तर हेरिटेज मैराथन प्रचार रथ को कोंडागांव से हरी झंडी, 22 मार्च को होगा जगदलपुर में

कोंडागांव। बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को कोंडागांव नगर के पुराने बस स्टैंड से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पुलिस विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। यह मैराथन 22 मार्च 2026 को लालबाग मैदान से प्रारंभ होकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक आयोजित की जाएगी, जिसमें धावकों को बस्तर के मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा। मैराथन में 42 किमी (फुल), 21 किमी (हाफ), 10 किमी और 5 किमी फन रन की श्रेणियां रखी गई हैं। कुल ?25 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। पंजीयन शुल्क ?299 रखा गया है, जबकि बस्तर संभाग के सातों जिलों के प्रतिभागियों के लिए यह नि:शुल्क है।प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट, एनर्जी ड्रिंक, मेडिकल सुविधा, फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और रनिंग फोटोज़ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में ज़ुम्बा सेशन और लाइव डीजे का भी आयोजन होगा। कोंडागांव जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।







