Madhya Pradesh
मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कुख्यात बदमाश पर एफआईआर दर्ज की

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में कथित दबाव बनाकर दर्शन कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। खजराना थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि गर्भगृह में प्रवेश करवाने वाले आकाश रावत को गिरफ्तार किया गया। मंदिर प्रबंधन ने पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। आकाश रावत ने कथित तौर पर दबाव बनाकर सतीश भाऊ को सीधे गर्भगृह में प्रवेश कराया। यह मामला तब सामने आया जब लल्लूराम ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।







