Chhattisgarh

बलरामपुर में SDM पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप, इलाके में तनाव और पुलिस अलर्ट

Share

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एसडीएम करुण कुमार डहरिया पर एक बुजुर्ग की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। डहरिया और उनकी टीम कुसमी थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकने गए थे, लेकिन आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बिना किसी पूछताछ के ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में 62 वर्षीय रामनरेश राम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना ग्राम पंचायत हंसपुर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकारी और उनकी टीम रात करीब 2 बजे खेत से घर लौट रहे तीन ग्रामीणों को रोककर मारपीट करने लगे। अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग रामनरेश राम की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल युवक इलाजाधीन हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने निर्दोष किसानों को खनन माफिया समझकर बेरहमी दिखाई। इस घटना ने जिले के प्रशासनिक ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, कि क्या किसी अधिकारी को कानून हाथ में लेने का अधिकार है और यदि ग्रामीण संदिग्ध थे तो विधिसम्मत कार्रवाई क्यों नहीं की गई। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक वैभव भयंकर ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायलों के बयान का इंतजार किया जा रहा है, और इलाके में प

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button