Madhya Pradesh
उज्जैन में पहचान छिपाने का आरोप, बजरंग दल ने युवक को पकड़ा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कथित ‘लव जिहाद’ से जुड़ा एक मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली से आए जफर नामक युवक ने हिंदू पहचान अपनाकर एक युवती के साथ होटल में कमरा बुक किया। युवक भगवा वस्त्र, माथे पर त्रिपुंड तिलक और गले में तुलसी की माला पहनकर स्वयं को सनातनी बता रहा था। बताया जा रहा है कि उसने युवती के नाम से कमरा बुक किया था। दर्शन के बाद जब वह नानाखेड़ा क्षेत्र के एक कैफे पहुंचा, तो वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया।







